थाना वेलकम द्वारा 125 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक शराब तस्कर/आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार

अवैध शराब तस्करी और आपूर्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, उत्तर-पूर्व जिला के पीएस वेलकम की टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 125 क्वार्टर अवैध शराब और परिवहन में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की।

श्री राहुल अलवाल, आईपीएस,उप पुलिस आयुक्त,उत्तर-पूर्व जिला, दिल्ली के अनुसार 14.06.2026 को लगभग 11:30 बजे, गली नं. 3G, वेस्ट गोरख पार्क नाला, दिल्ली के पास गश्त ड्यूटी के दौरान सिपाही अंकुर ने एक व्यक्ति को जुपिटर स्कूटी पर प्लास्टिक बैग ले जाते हुए देखा। रुकने का इशारा करने पर सवार भागने लगा, जिसे तुरंत पकड़ लिया गया।

जाँच के दौरान प्लास्टिक बैग से हरियाणा निर्मित 86 क्वार्टर संतरा देशी शराब बरामद हुई, जबकि स्कूटी की डिक्की से 39 क्वार्टर रेस-7 शराब छिपाकर रखी मिली। कुल 125 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की गई।

तदनुसार, पीएस वेलकम में दिनांक 14.06.2026 को FIR संख्या 311/2026, दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/58 के तहत दर्ज की गई।

आरोपी की पहचान आशिक (22 वर्ष), निवासी दिलशद कॉलोनी, सीमापुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसने अपनी आपूर्ति के स्रोत के बारे में खुलासा किया। अपराध में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली गई है। इसके पास से 125 क्वार्टर अवैध शराब (संतरा देशी और रेस-7 ब्रांड), एक जुपिटर स्कूटी, पंजीकरण संख्या DL5SCZ1*** बरामद की है।

फिलहाल आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। आगे की जाँच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *