नई दिल्ली। उत्तरी रेंज ट्रैफिक पुलिस ने सड़क अनुशासन और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया।
डीसीपी ट्रैफिक नॉर्दर्न रेंज डॉ. सचिन कुमार सिंघल, आईपीएस के निर्देशन और पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 2,511 चालान किए गए, जिनमें –
- अनुचित पार्किंग : 2,041 चालान
- रॉन्ग साइड ड्राइविंग : 383 चालान • काली फिल्म / टिंटेड ग्लास : 87 चालान
- ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर जाम रोकना, यातायात अनुशासन में सुधार और सड़क सुरक्षा को बढ़ाना है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तरी रेंज ट्रैफिक ने सुरक्षित सड़क, सुगम यातायात और नियमों के पालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।