नई दिल्ली, 29 जुलाई 2026
पूर्वी जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय जुबैर, निवासी शास्त्री पार्क, दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक इटली निर्मित सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और हथियार सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही एक सुजुकी एक्सेस स्कूटी बरामद की है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर AATS टीम अवैध हथियारों की धरपकड़ में लगी थी। 28 जुलाई को टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गाजीपुर इलाके में अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। इंस्पेक्टर आनंद सिंह के नेतृत्व में बनी टीम ने पेपर मार्केट, मुल्ला कॉलोनी, IFC, गाजीपुर के पास जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया।
इस संबंध में थाना गाजीपुर में FIR No. 346/2026, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पिस्टल आगे महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने के लिए खरीदी थी। वह शास्त्री पार्क में अपने भाइयों के साथ फर्नीचर की दुकान पर काम करता है और चौथी कक्षा तक पढ़ा है।
पुलिस अब हथियार के सोर्स और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
इनके पास से एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल (मेड इन इटली) , दो जिंदा कारतूस और एक सुजुकी एक्सेस स्कूटी बरामद हुई है।
SI देवेंद्र कुमार, SI संदीप सिंह, ASI राजीव कुमार, ASI प्रवीण, ASI नीरज – एसीपी ऑपरेशंस, ईस्ट जिला की टीम में शामिल रहे।