नई दिल्ली, 29 जुलाई। सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (ईस्टर्न रेंज) ने व्यापक ट्रैफिक प्रबंध किए हैं। यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पुलिस ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
पुलिस के अनुसार, कांवड़ यात्रा 2026 का आयोजन 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक होगा। इस दौरान गौमुख, गंगोत्री धाम और हरिद्वार से गंगाजल लेकर लाखों कांवड़िये दिल्ली के ईस्टर्न रेंज से होते हुए दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न गंतव्यों की ओर जाएंगे।
इसे देखते हुए ईस्टर्न रेंज के सभी प्रमुख मार्गों पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है।
भारी वाहनों पर पाबंदी
29 जुलाई से 12 अगस्त तक सिटी बसों को छोड़कर सभी भारी परिवहन वाहनों (HTVs) की आवाजाही पर रोक/डायवर्जन रहेगा। ये प्रतिबंध इन सड़कों पर लागू होंगे –
- जीटी रोड (अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज तक)
- वजीराबाद रोड (भोपुरा बॉर्डर से सिग्नेचर ब्रिज तक)
- विकास मार्ग • आशा राम त्यागी मार्ग (रोड नंबर 66)
- पुस्ता रोड • लोनी रोड
भारी वाहनों को एनएच-9 और एनएच-44 सहित वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। - जीटी रोड 3 दिन बंद रहेगा
कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए 9 अगस्त सुबह 7 बजे से 12 अगस्त रात 8 बजे तक जीटी रोड अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज तक आम यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।
एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों को प्रवेश नहीं
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों और कांवड़ वाहनों का चलना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। - यात्रियों के लिए अपील:-
ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि – - यात्रा पहले से प्लान करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
- प्रभावित रास्तों पर अतिरिक्त समय लेकर चलें।
- ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों और डायवर्जन का पालन करें।
- रियल टाइम अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल @dtptraffic पर नजर रखें।
- डीसीपी ट्रैफिक, ईस्टर्न रेंज के. रमेश ने कहा है कि नागरिकों का सहयोग कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन के लिए अत्यंत आवश्यक है।