दिल्ली के भजनपुरा में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का जखीरा पकड़ा, तीन तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट जिले की भजनपुरा थाना पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 34 रोल चाइनीज मांझा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 22 जुलाई को थाना भजनपुरा में सूचना मिली कि यमुना विहार मेट्रो स्टेशन के पास चाइनीज मांझे की डिलीवरी होने वाली है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पीसीआर स्टाफ ने पहले ही तीन संदिग्धों को पकड़ रखा था।

शिकायतकर्ता गौरव गुप्ता, एनिमल वेलफेयर ऑफिसर, पीपल फॉर एनिमल्स ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना पर ग्राहक बनकर चाइनीज मांझे का ऑर्डर दिया था। आरोपियों ने उन्हें यमुना विहार मेट्रो स्टेशन पर माल लेने के लिए बुलाया था, जिसकी सूचना उन्होंने 112 पर पुलिस को दे दी थी। जैसे ही आरोपी प्लास्टिक के कट्टे में 34 रोल लेकर पहुंचे, पीसीआर ने उन्हें दबोच लिया।

इस संबंध में थाना भजनपुरा में एफआईआर नंबर 333/2026 धारा 223(बी)/351/3(5) बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *