दिल्ली के रोहिणी में हथियार सप्लाई चेन का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। रोहिणी जिले की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अवैध हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी रोहिणी शशांक जायसवाल के अनुसार, कुल 04 पिस्टल, 01 देसी कट्टा, 01 .32 बोर रिवॉल्वर, 52 जिंदा कारतूस, 01 चाकू और 02 लग्जरी कारें – फोर्ड एंडेवर और महिंद्रा स्कॉर्पियो-N बरामद की गई हैं।

मामले का खुलासा थाना कंझावला मार्ग में दर्ज FIR No. 325/2026 के बाद हुआ। 17 सितंबर को पुलिस ने राहुल ग्रेवाल उर्फ पिंकू और आकाश को 2 पिस्टल और 7 कारतूस के साथ फोर्ड एंडेवर कार में पकड़ा था। पूछताछ में विक्की हड्डल गैंग से लिंक और हथियार सप्लायर परवेश का नाम सामने आया।

इंस्पेक्टर अमित दहिया के नेतृत्व में एसीपी अजय वेदवाल की देखरेख में STF टीम ने जाल बिछाकर बुद्ध विहार से मुख्य सप्लायर परवेश उर्फ प्रिंस (25) निवासी रिठाला को स्कॉर्पियो-N कार में हथियार सप्लाई करने आते हुए दबोचा। उसके पास से 2 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 1 देसी कट्टा, 45 कारतूस और चाकू बरामद हुए। बरामद हथियारों पर इंडियन ऑर्डनेंस फैक्ट्री की मार्किंग है और सीरियल नंबर मिटे हुए मिले।

परवेश पर पहले से 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य दो आरोपी राहुल ग्रेवाल (26) निवासी हैदरपुर और आकाश (26) निवासी स्वरूप नगर हैं। इस संबंध में थाना बुद्ध विहार में FIR No. 337/26 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *