नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रोहिणी STF की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर।

रोहिणी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ (STF) ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 2.837 किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल के अनुसार, ACP अमन विहार अजय वेदवाल की देखरेख में इंस्पेक्टर अमित दहिया के नेतृत्व में STF की टीम नशा तस्करों पर लगातार नजर रखे हुए थी।

13 अक्टूबर को ASI गोविंदर, मो. अबरार, HC संदीप और सिपाही सुमित की टीम को सूचना मिली कि थाना साउथ रोहिणी इलाके में अफीम की सप्लाई होने वाली है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने सेक्टर-3, रोहिणी के श्मशान घाट रोड पर जाल बिछाया और एक MG Gloster कार को रोककर आरोपी संजय कुमार को दबोच लिया। तलाशी में कार से 2.837 किलो अफीम बरामद हुई।

आरोपी की पहचान संजय कुमार (52 वर्ष), निवासी प्रेम नगर-III, दिल्ली के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना साउथ रोहिणी में FIR No. 316/26, धारा 18/25 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस अब इसके सोर्स और पूरे सप्लाई चेन की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *