नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को 26 जुलाई की रात सूचना मिली थी कि झज्जर के असौदा थाने में दर्ज हत्या के मामले में वांछित आरोपी रोहिणी इलाके में आने वाला है। ACP संजय कुमार नागपाल की देखरेख में इंस्पेक्टर मान सिंह और इंस्पेक्टर सुंदर गौतम की टीम ने सेक्टर-26, रोहिणी में ट्रैप लगाकर रात 09:05 बजे उसे पकड़ लिया।
तलाशी में उसके पास से एक हाई-एंड सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक यही मर्डर वेपन है। इस संबंध में PS क्राइम ब्रांच में FIR No. 194/2026, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी नितीश (23 वर्ष) पुत्र स्व. अशोक कुमार, निवासी झज्जर, हरियाणा का रहने वाला है।
19 जुलाई को झज्जर में पुरानी रंजिश के चलते नितीश और उसके साथियों ने समझौते के बहाने नीरज और उसके भतीजे मंजीत को बुलाया था। मीटिंग के दौरान कहासुनी के बाद फायरिंग कर दी। इसमें नीरज की मौत हो गई थी और मंजीत घायल हुआ था। इस मामले में PS असौदा, झज्जर में FIR No. 230/2026 दर्ज है।
आरोपी खेती करता है, उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।