दिल्ली : नॉर्थ-ईस्ट जिला : नंद नगरी में सक्रिय बदमाश गिरफ्तार, दो अवैध हथियार बरामद

नई दिल्ली, 12 सितंबर 2026

उत्तर-पूर्व जिले के नंद नगरी थाना पुलिस ने एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी के पास से दो अवैध पिस्टल, तीन जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

बीते 11 सितंबर शाम करीब 6:05 बजे SHO इंस्पेक्टर आनंद यादव की देखरेख में ASI प्रमोद, HC अशोक और कांस्टेबल दीपक C-1 ब्लॉक में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि 4 सितंबर को C-ब्लॉक के एक पार्क के पास एक युवक पिस्टल लोड कर रहा था।

सूचना पर टीम ने इलाके की CCTV फुटेज खंगाली, जिसमें आसमानी टी-शर्ट और काली टोपी पहने एक युवक पिस्टल लोड करता दिखा।

जांच में पता चला कि फुटेज में दिख रहे युवक का भाई Tanga Stand, C-1 ब्लॉक के पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। दुकानदार साजन ने अपने बड़े भाई के रूप में उसकी पहचान रोहित उर्फ पॉली (29) निवासी D-ब्लॉक, नंद नगरी के रूप में की। उसने बताया कि रोहित नशे का आदी है और परिवार ने उसे 5 सितंबर को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया है।

पुलिस टीम ने नशा मुक्ति केंद्र पहुंचकर रोहित को पकड़ा, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर घर की तलाशी में हथियार बरामद किए गए।

इस संबंध में थाना नंद नगरी में FIR No. 502/26, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


गिरफ्तार आरोपी रोहित उर्फ पॉली थाना नंद नगरी का घोषित बदमाश (BC) है। वह पहले से हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट के 5 मामलों में शामिल रहा है।

इसके पास से 01 सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस , 01 देसी कट्टा व 01 जिंदा कारतूस ,02 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस हथियारों के स्रोत और CCTV में दिख रहे दूसरे युवक की भूमिका की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *