दिल्ली पुलिस आउटर जिले की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ 8 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 6 जुलाई 2026: बाहरी जिला पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ अपनी मुहिम तेज करते हुए अवैध हथियार रखने वालों पर बड़ा शिकंजा कसा है। दो दिन के विशेष अभियान में पुलिस ने 6 अलग-अलग मामले दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी आउटर विक्रम सिंह, आईपीएस के निर्देश पर स्थानीय पुलिस टीमों ने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतते हुए कार्रवाई की। मानव सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर राज पार्क, नांगलोई और निहाल विहार इलाकों में छापेमारी की गई। इसमें 5 बटनदार चाकू,1 देसी कट्टा,2 जिंदा कारतूस और 1 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस ने सुल्तानपुरी निवासी प्रेमचंद उर्फ पियूष (30), विकास (25), पवन (23), तिलंगपुर कोटला के धर्मदीप (21), कुनाल सिंह मीणा (18), झज्जर हरियाणा के पवन (27), नजफगढ़ के चित्रेश बिष्ट उर्फ दुधिया (23) और मंगोलपुरी के सुनील (29) को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का मकसद जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और इलाके से हथियारों का खात्मा करना है। सभी मामलों की आगे जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *