दिल्ली पुलिस एसटीएफ ने अवैध शराब तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 110 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद

नई दिल्ली: पश्चिमी जिले की एसटीएफ टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हरियाणा मार्का की 110 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि मुरारी नामक व्यक्ति सफेद बोलेरो पिकअप (नं. DL-1LAJ-9145) में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर रिंग रोड, राजधानी कॉलेज के सामने, राजौरी गार्डन से गुजरेगा।

सूचना पर इंस्पेक्टर हरबीर सिंह, प्रभारी एसटीएफ के नेतृत्व में SI सुदीप पूनिया, SI यशस्वी खत्री सहित टीम ने जाल बिछाया। सुबह करीब 07:40 बजे वाहन को रोककर चालक मुरारी (36) निवासी प्रेम नगर, दिल्ली को पकड़ा गया। तलाशी में वाहन से विभिन्न ब्रांड की 110 पेटी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर थाना राजौरी गार्डन में FIR No. 312/2026 धारा 33/38/58(d) दिल्ली आबकारी अधिनियम व 112 BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

जांच में पता चला है कि आरोपी पहले भी आबकारी अधिनियम के तीन मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस अब सप्लायर और रिसीवर की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *