दिल्ली में आउटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने लूटपाट का मामला 24 घंटे में सुलझाया, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली, 15 जुलाई 2026

बाहरी जिला पुलिस की निहाल विहार थाना टीम ने लूटपाट के मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो लुटेरों रोहित और करण को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल चोरी की स्कूटी बरामद की गई है।

14 जुलाई 2026 को थाना निहाल विहार में एक महिला ने शिकायत दी कि 13/14 जुलाई की रात वह अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी स्कूटी सवार दो बदमाश आए और धमका कर उनका सैमसंग मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए।

शिकायत पर थाना निहाल विहार में FIR No. 520/2026, धारा 309(4)/317(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई

इस वारदात के खुलासे के लिए ACP पश्चिमी विहार श्री राजबीर लांबा की देखरेख में SHO निहाल विहार इंस्पेक्टर शीशपाल के नेतृत्व में ASI अरविंद, कांस्टेबल अमरजीत और कांस्टेबल महेंद्र की विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 14 जुलाई को ही टीम को सूचना मिली कि दोनों आरोपी SDM पब्लिक स्कूल, नाला रोड, चंदर विहार के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया और स्कूटी पर आ रहे दो युवकों को घेर कर पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान रोहित और करण के रूप में हुई।

तलाशी लेने पर आरोपी रोहित के पास से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ।

जांच में पता चला कि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी चोरी की है, जो थाना तिलक नगर में e-MVT केस No. 016109/2026, धारा 305(b) BNS के तहत चोरी का मामला दर्ज है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया फोन और चोरी की स्कूटी को केस प्रॉपर्टी के तौर पर जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *