नई दिल्ली, 5 जुलाई 2026
दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू के निर्देशानुसार, दिल्ली पुलिस द्वारा 1 जुलाई से 30 जुलाई तक बाल सुरक्षा जागरूकता माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को पश्चिम जिला पुलिस ने महिला एवं बाल विकास विभाग, दिल्ली सरकार तथा अनमोल सहारा एनजीओ के सहयोग से तिहाड़ स्थित निर्मल छाया में बाल कल्याण एवं विकास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में में देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले 120 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा, जागरूकता, आत्मरक्षा और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में एसीपी राजौरी गार्डन शरत चंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग की पश्चिम जिला अधिकारी प्रमिला छिब्बर, निर्मल छाया की अधीक्षक नीति, एसएचओ हरि नगर, इंस्पेक्टर सीएडब्ल्यू सेल, पीएमएमसी शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कक्कर सहित पीएमएमसी शाखा व पश्चिम जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पश्चिम जिले की पीएमएमसी शाखा के अधिकारियों और अनमोल सहारा एनजीओ की एकता गुप्ता ने बच्चों के लिए कई गतिविधियां आयोजित कीं, जिनमें बाल सुरक्षा जागरूकता: गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट और संबंधित प्रावधानों की जानकारी दीगई। आत्मरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी से अवगतकरायागया। साइबर सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर जागरूकता किया गया। बाल सुरक्षा में दिल्ली पुलिस की भूमिका पर संवाद किया गया। बच्चों में आत्मविश्वास व रचनात्मकता बढ़ाने के लिए पेंटिंग व रचनात्मक गतिविधियां की गई। प्रेरणादायक सत्र आयोजित कर बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाया गया।
बच्चों ने सभी गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया और पुलिस अधिकारियों व विशेषज्ञों से खुलकर बातचीत की। बाल-मित्र माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम से बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और बाल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। पेंटिंग गतिविधि के दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का भी प्रदर्शन किया।
निर्मल छाया के अधिकारियों और अनमोल सहारा एनजीओ के प्रतिनिधियों ने दिल्ली पुलिस की इस पहल की सराहना की।