नई दिल्ली, 29 जून 2026
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली जिला न्यायालयों ने लोगों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। 5 जुलाई 2026 से दिल्ली के सभी 11 जिला न्यायालय परिसरों में वीकेंड ट्रैफिक कोर्ट (WTC) शुरू किए जाएंगे। इसका मकसद लंबित ट्रैफिक चालानों का तेजी से निपटारा करना है।
क्या है खास • कुल 22 ट्रैफिक कोर्ट बेंच दिल्ली के 11 जिला न्यायालय परिसरों में काम करेंगी • हर बेंच एक बैठक में 700 कंपाउंडेबल नोटिस/चालानों का निपटारा करेगी • एक गाड़ी के अधिकतम 20 चालान ही वीकेंड कोर्ट में निपटाए जा सकेंगे • समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक कहां-कहां खुलेंगे कोर्ट
तीस हजारी, पटियाला हाउस, साकेत, द्वारका, रोहिणी और कड़कड़डूमा समेत सभी 11 जिला न्यायालय परिसरों में ये कोर्ट लगेंगे।
कब लगेगा कोर्ट
वीकेंड ट्रैफिक कोर्ट हर महीने के दूसरे शनिवार और सभी रविवार को संचालित होंगे।
चालान कैसे डाउनलोड करें
लोग 25 जून 2026 से अपने लंबित चालान इस पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं:
https://traffic.delhipolice.gov.in/evecourtddc
डाउनलोड किए गए चालान को तय समय पर वीकेंड कोर्ट में पेश करके निपटाया जा सकेगा। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ वर्चुअल कोर्ट में लंबित कंपाउंडेबल चालानों के लिए है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एडिशनल कमिश्नर विजयंता गोयल आर्य, IPS ने कहा कि यह पहल लोगों को सुविधाजनक और तेज़ समाधान देने के लिए शुरू की गई है। इससे ट्रैफिक नियमों का पालन बढ़ेगा और लंबित चालानों का बोझ कम होगा।