पहाड़गंज में टूटी सड़क बनी 89वीं जन्माष्टमी शोभा यात्रा में बाधा, बदला गया निर्धारित मार्ग

“*स्थानीय लोगों में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष, बोले – हर साल इसी रास्ते से निकलती है यात्रा फिर भी नहीं हुई मरम्मत*”

नई दिल्ली, पहाड़गंज। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर 89वीं भव्य शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली जाएगी। लेकिन इस बार शोभा यात्रा अपने निर्धारित पारंपरिक मार्ग से नहीं निकलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शोभा यात्रा के मार्ग में परिवर्तन का मुख्य कारण पहाड़गंज के चूना मंडी का मुख्य मार्ग बुरी तरह टूटा होना है। सड़क की जर्जर हालत के चलते आयोजकों को मजबूरन शोभा यात्रा का रूट बदलना पड़ा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि चूना मंडी की सड़क काफी लंबे समय से टूटी हुई है और सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। इसे लेकर क्षेत्र में लोगों में भारी रोष है। लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों को इस बात की पूरी जानकारी थी कि इसी मार्ग से श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शोभा यात्रा सहित अन्य धार्मिक संगठनों की शोभा यात्राएं निकाली जाती हैं, इसके बावजूद समय रहते सड़क की मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि वजह चाहे जो भी रही हो, लेकिन यह जनप्रतिनिधियों की स्पष्ट विफलता को दर्शाता है। त्योहार से पहले सड़क का न बनना प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *