पहाड़गंज में महादेव सेवादारों का भव्य अभिनंदन, भंडारे में उमड़े शिव भक्त

नई दिल्ली, 10 अगस्त। महादेव की सेवा संपूर्ण कर लौटे सेवादारों के सम्मान में आज राजधानी में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेवादारों को अंग वस्त्र पहनाकर,सम्मान चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया गया

महादेव सेवादार चैरिटेबल सोसाइटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शिव भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सोसाइटी के प्रधान सेवादार देवेन्द्र उप्पल ने बताया कि महादेव के सेवादार अपनी कठिन सेवा को सफलतापूर्वक संपूर्ण कर वापस लौटे हैं। इसी उपलक्ष्य में आज सोमवार, 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे अम्बेडकर भवन, पहाड़गंज, नई दिल्ली में प्रीति भोज एवं भंडारे का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने पधार कर सेवादारों का अभिनंदन किया और उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। भंडारे के पश्चात कार्यक्रम का समापन हर-हर महादेव के जयघोष के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *