ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने बार एसोसिएशन के साथ की बैठक
नई दिल्ली, 3 सितंबर – दिल्ली में होने वाले आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय, पूसा में आज वरिष्ठ अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और पटियाला हाउस कोर्ट की बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
बैठक में बार एसोसिएशन को सम्मेलन के दौरान किए गए विशेष यातायात और पार्किंग प्रबंधों के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट परिसर के आसपास जाम और पार्किंग की समस्या से निपटने और वकीलों व मुवक्किलों को असुविधा से बचाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
ट्रैफिक पुलिस के आश्वासन पर बार एसोसिएशन ने संतोष जताया और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पूरा सहयोग देने की बात कही।