मंगोलपुरी में मोबाइल स्नैचिंग का मामला सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: राज पार्क थाना पुलिस ने स्नैचिंग के एक मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपी पहले भी तीन अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को शिकायतकर्ता ने थाने में शिकायत दी थी कि वह मंगोलपुरी स्थित रोड नंबर 316, इंडियन पेट्रोल पंप के पास खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान स्कूटी पर आए दो अज्ञात लड़कों ने उसका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

शिकायत पर थाना राज पार्क में FIR नंबर 654/2026, धारा 304(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की जांच के लिए एसएचओ राज पार्क इंस्पेक्टर अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में SI अविनाश, HC उपदेश, Ct. योगेश और Ct. हेमंत की टीम गठित की गई। टीम ने एसीपी सुल्तानपुरी हरेंद्र सिंह की देखरेख में काम किया।

जांच के दौरान टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज की बारीकी से जांच की और स्थानीय सूत्रों से जानकारी जुटाई। इसी दौरान आरोपियों के ठिकाने के बारे में सटीक सूचना मिली। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में कुणाल गौतम, निवासी बुध विहार, दिल्ली, उम्र- 25 वर्ष और दूसरा कार्तिक गौतम, निवासी बुध विहार, दिल्ली, उम्र- 23 वर्ष शामिल है।
आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी और छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर जब्त कर लिया गया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले भी तीन अन्य मामलों में शामिल थे।

    पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *