मध्य जिला पुलिस की बड़ी कामयाबी, 6 घंटे में अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह धर दबोचा : पहाड़गंज थाना पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूटी गई 50 हजार की पूरी रकम बरामद

नई दिल्ली। मध्य जिले की पहाड़गंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात को महज 6 घंटे के भीतर सुलझाते हुए अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 50,000 रुपये की पूरी नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

यह गिरोह बैंक से कैश निकालने वाले लोगों को निशाना बनाता था।

8 जुलाई 2026 को एक शिकायतकर्ता ने पहाड़गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह झंडेवालान शाखा स्थित बैंक से 1,00,000 रुपये निकालकर घर लौट रहा था। अनारकली बाजार एक्सटेंशन, झंडेवालान के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और 50,000 रुपये लूटकर फरार हो गए।

शिकायत पर थाना पहाड़गंज में FIR No. 318/2026, धारा 309(4)/3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO पहाड़गंज के नेतृत्व और ACP पहाड़गंज के समग्र पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने शिकायतकर्ता के रूट की CCTV फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया, तकनीकी साक्ष्यों की जांच की और स्थानीय मुखबिरी तंत्र को सक्रिय किया।

लगातार प्रयास और वैज्ञानिक जांच के बाद 9 जुलाई 2026 को पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को संगत राशन इलाके के एक होटल के कमरे से धर दबोचा।

इस मामले में मो. मुसईद, निवासी संभल, उत्तर प्रदेश, उम्र 41 वर्ष , मो. सईद, निवासी संभल, उत्तर प्रदेश, उम्र 33 वर्ष, मो. मारूफ, निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 54 वर्ष , तंजील अहमद, निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 59 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से लूटी गई पूरी रकम 50,000 रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर UP--AJ-** बरामद हुई है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी बैंक के बाहर ग्राहकों पर नजर रखते थे, सुनसान जगह देखकर उनका पीछा कर लूटपाट करते थे और मोटरसाइकिल से फरार हो जाते थे।

जांच में पता चला है कि सभी आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। आरोपी मो. सईद, मो. मारूफ और मो. मुसईद के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लूट, चोरी और हत्या के प्रयास जैसे मामले दर्ज हैं। पुलिस अब दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में हुई अन्य वारदातों में भी इनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

इस केस को सुलझाने में SHO पहाड़गंज और ACP पहाड़गंज के पर्यवेक्षण में ASI इंद्रपाल, ASI राकेश, HC जगवीर, HC नरेंद्र पूनिया, HC राजीव, W/Ct. खुशबू, Ct. पुनीत, Ct. दीपक, Ct. दिलराज और Ct. ललित सोनी को को किया सम्मानित है।

डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने टीम की त्वरित और समन्वित कार्रवाई की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *