मोटर वाहन चोरी मामले में ट्रायल से फरार चल रहे घोषित अपराधी को थाना द्वारका नॉर्थ की टीम ने किया गिरफ्तार

आरोपी आकाश मेहुलिया उर्फ चीनू को माननीय जेएमएफसी श्री राहुल कटारे, द्वारका कोर्ट, दिल्ली द्वारा दिनांक 28.01.2026 को ई-एफआईआर संख्या 20035/2025, धारा 305(बी) बीएनएस, थाना द्वारका नॉर्थ के मामले में घोषित अपराधी (P.O.) घोषित किया गया था।

डीसीपी/द्वारका जिला कुशल पाल सिंह, आईपीएस के निर्देशानुसार घोषित अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसएचओ निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल दिनेश कुमार, हैड कांस्टेबल मुकेश कुमार, हैड कांस्टेबल रामचंद्र की एक समर्पित टीम का गठन किया गया। पूरी कार्रवाई एसीपी श्री किशोर कुमार रेवाला, एसीपी/द्वारका के निकट पर्यवेक्षण में की गई।

सूचना एवं गिरफ्तारी
टीम द्वारा तकनीकी व मैनुअल सूचना पर काम किया गया। दिनांक 12.06.2026 को गुप्त सूचना मिली कि घोषित अपराधी आकाश मेहुलिया उर्फ चीनू पुत्र अशोक कुमार, जिसे माननीय जेएमएफसी श्री राहुल कटारे, द्वारका कोर्ट द्वारा ई-एफआईआर नं. 20035/2025, धारा 305-बी बीएनएस में दिनांक 28.01.2026 को पी.ओ. घोषित किया गया था, गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना पता बदल रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी आकाश मेहुलिया उर्फ चीनू पुत्र अशोक कुमार, निवासी एयर इंडिया सोसाइटी, सेक्टर-3, द्वारका, दिल्ली, उम्र-34 वर्ष को द्वारका सेक्टर-3 से गिरफ्तार किया गया। उसे धारा 35.1 (डी) बीएनएसएस, थाना द्वारका नॉर्थ के तहत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी मोटर वाहन चोरी के मामले में पी.ओ. घोषित था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, हत्या, धोखाधड़ी जैसे मामले भी दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *