नई दिल्ली: उत्तर-पूर्व जिले के थाना नंद नगरी पुलिस ने सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सट्टा ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 24.09.2026 को दोपहर करीब 02:00 बजे HC दीपक, ASI प्रमोद और ASI अनिल के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। गश्त के दौरान D-2 ब्लॉक, नंद नगरी पहुंचने पर गुप्त सूचना मिली कि पक्का पार्क में करन उर्फ छोटा अज्जू नामक व्यक्ति सट्टा पर्ची लिख रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची तो पार्क के एक कोने में भीड़ लगी थी। एक व्यक्ति सट्टा पर्ची लिखते और पैसे लेते हुए मिला। पुलिस को देख भीड़ तितर-बितर हो गई। पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान करन उर्फ छोटा अज्जू (24 वर्ष), पुत्र गंगाराम, निवासी नंद नगरी, दिल्ली के रूप में हुई। आरोपी के पास से ₹1,120/- नकद और सट्टा सामग्री – पेपर पैड, कार्बन और पेन बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना नंद नगरी में FIR No. 527/26 दिनांक 24.09.2026 धारा 12/9/55 Gambling Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी पहले भी एक इसी तरह के मामले में शामिल रहा है।
आगे की जांच जारी है।