प्राचीन ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मन्दिर में गणेश उत्सव 14 सितंबर, 2026 से प्रारंभ
हुआ था जो आज 25 सितंबर, 2026, गणेश चतुर्दशी को समाप्त हो गया है।
आज प्रात: 10.00 बजे विधिवत आरती के पश्चात मंदिर से भक्तों द्वारा नाचते गाते प्रतिमा की शोभा यात्रा निकाली गयी । प्रतिमा को बैंड बाजे के साथ पास के पार्क में इस निमित्त बनाये गये विशेष ताल में विसर्जित कर दिया गया।
बडी संख्या में भक्तों के अतिरिक्त मंदिर के अधिकारी व पुरुष और महिला सेवादार विसर्जन में सम्मिलित हुऐ।