दिल्ली के हर कोने पर पुलिस की पैनी नजर, ईद-उल-अजहा पर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर

राजधानी दिल्ली में ईद-उल-अजहा पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अतिरिक्त बलों की तैनाती, फ्लैग मार्च, दंगा-रोधी वाहन की व्यवस्था की गई है और सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस की ओर से जानकारी देते हुए कहा कि पूरी दिल्ली के संवेदनशील इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां व्यापक तैनाती और समन्वय अभ्यास जारी हैं।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी) राहुल अलवाल ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि जिले में लगभग 1,100 पुलिस कर्मियों के साथ 23 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा से पहले क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए हमने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। सुरक्षा व्यवस्था रात से लागू रहेगी। डीसीपी ने बताया कि सुबह पांच बजे से ही सभी प्रमुख नमाज स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात की जाएगी, जिनमें मंदिरों के आसपास के क्षेत्र भी शामिल हैं।

दिल्ली का अजमेरी गेट से जामा मस्जिद का रूट पुरानी दिल्ली का काफी संवेदनशील इलाका माना जाता है। यहां अक्सर त्योहारों, जुमे की नमाज, या कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस फ्लैग मार्च करती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह द्वारा दिल्ली के अजमेरी गेट से जमा मस्जिद तक पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करते नजर आए, जिससे कि इलाके में शांति बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *