10 करोड़ की चोरी के पीछे निकला एक ‘रईसजादा’

10 करोड़ रुपये की हाई प्रोफाइल चोरी का मामला उत्तर प्रदेश की बाराबंकी जिले की पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह रही कि चोरी का मास्टरमाइंड पीड़ित के सामने स्थित बंगले में रहता था और लग्जरी कारों से चलता था।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी आकर्ष सिंह ने शेयर बाजार और सट्टे में भारी नुकसान होने के बाद अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची. आरोपियों ने अजय सिंह बघेल के बंगले C-5 को निशाना बनाते हुए करोड़ों रुपये के कीमती जेवरात चोरी कर लिए थे।

पीड़ित अजय सिंह बघेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में करीब 8 से 10 करोड़ रुपये के जेवरात चोरी होने की जानकारी दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए बाराबंकी पुलिस ने पांच टीमें गठित कीं और सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंची।

जांच में सामने आया कि चोरी किए गए जेवरात एक सुनार को बेचे गए थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 15 लाख रुपये नकद, बड़ी मात्रा में जेवरात बरामद किए हैं. साथ ही दो बैंक खातों में जमा करीब 20 लाख रुपये भी फ्रीज कराए गए हैं।

इस बड़े खुलासे के बाद पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है. एसपी अर्पित विजयवर्गीय के मुताबिक, इस चोरी के खुलासे के लिए 5 टीमें गठित की गई थीं. सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से घटना का खुलासा किया गया. मुख्य आरोपी आकर्ष सिंह सामने वाले बंगले में रहता था. शेयर बाजार और सट्टे में नुकसान होने के बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *