18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

नई दिल्ली। भारत में आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। विदेशी मेहमानों की सुरक्षा और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, शिखर सम्मेलन के दौरान वीवीआईपी मूवमेंट, सुरक्षा प्रोटोकॉल और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। प्रमुख मार्गों, सम्मेलन स्थल और लुटियंस जोन के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और प्रशासन का सहयोग करें।

नागरिकों के लिए अपील –

  1. यात्रा से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ें।
  2. सम्मेलन के दौरान कुछ मार्गों पर अस्थायी रूप से यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे।
  3. अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
    दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सुरक्षा प्रतिबंध अस्थायी हैं और नागरिकों की सुविधा को न्यूनतम प्रभावित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *