29 अप्रैल को MCD के महापौर,उप महापौर, स्थायी समिति के सदस्य का होगा चुनाव

दिल्ली में MCD में आम आदमी पार्टी ने रणनीतिक कदम उठाते हुए मेयर चुनाव से दूरी बना ली है, लेकिन सत्ता के अहम केंद्र मानी जाने वाली स्थायी समिति में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का फैसला किया है। आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह इस बार महापौर का चुनाव नहीं लड़ेगी. इसके उलट पार्टी ने शालीमार बाग वार्ड से पार्षद जलज कुमार चौधरी को एमसीडी की स्थायी समिति के लिए मैदान में उतार दिया है. यह फैसला नामांकन प्रक्रिया से ठीक पहले लिया गया, जिससे राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

वहीं बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे हास्यास्पद करार देते हुए कहा कि असल वजह पार्टी के अंदरूनी मतभेद और पार्षदों का लगातार पार्टी छोड़ना है। उनका दावा है कि AAP पहले ही एमसीडी में अपना बहुमत गंवा चुकी है और चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है।

वही बीजेपी ने दिल्ली नगर निगम में महापौर, उप महापौर एवं स्थाई समिति के दो सदस्यों के चुनाव हेतु अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसमें महापौर के लिए प्रवेश वाही, उप महापौर के लिए मोनिका पंत, सदस्य स्थाई समिति एवं नेता सदन के लिए जय भगवान यादव और सदस्य स्थाई समिति के लिए मनीष चड्डा के नामों पर मोहर लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *