दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस और गुरुग्राम पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में एक बदमाश भीम जोरा को मुठभेड़ में मार गिराया। नेपाल निवासी भीम जोरा कई मामलों में वांछित था, जिसमें हाल ही में गुरुग्राम में एक भाजपा नेता के घर हुई चोरी की घटना भी शामिल है। इस मामले में उस पर 50,000 रुपये का इनाम था। जंगपुरा में डॉ. योगेश चंद्र पाल की गलाघोटकर हत्या के मामले में फरार आरोपी भीम बहादुर जोरा को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। दिल्ली पुलिस की दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस और गुरुग्राम पुलिस को संयुक्त टीम की ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में देर रात आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई। बता दें कि भीम बहादुर जोरा पर गुजरात, कनार्टक और दिल्ली में कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
Related Posts
रंजीत नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी, ब्लाइंड स्नैचिंग केस 72 घंटे में सुलझा
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर 2026 मध्य जिला के थाना रंजीत नगर पुलिस ने ब्लाइंड स्नैचिंग के मामले को महज 72…
दिल्ली के झंडेवाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के सातवें दिन माँ के छठे स्वरूप “कात्यायनी‘’ देवी जी का श्रृंगार व पूजा अर्चना
शक्तिपीठ झंडेवाला देवी मंदिर मे शारदीय नवरात्र के सातवें दिन माँ के छठे स्वरूप “कात्यायनी‘’ देवी जी का श्रृंगार व…
‘खेलेगा मादीपुर, खिलेगा मादीपुर’ बना जन आंदोलन, हर रविवार खेल मैदान में उतर रहे भाजपा कार्यकर्ता
अशोक कुमार निर्भय / संवाददाता नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मादीपुर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के मादीपुर मंडल द्वारा…