उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने बीते सोमवार सुबह मुठभेड़ में गैंगरेप के आरोपी को मार गिराया। मुठभेड़ सरुरपुर थाना क्षेत्र के जंगलों के पास हुई। पुलिस से घिरता देख बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली लगने से 25 हजार का इनामी शहजाद उर्फ निक्की (34) ढेर हो गया। उसके सीने में गोली लगी। ये बदमाश मेरठ के बहसूमा में मोहम्मदपुर शकिस्त का रहने वाला था। उस पर गैंगरेप, छेड़छाड़, पॉक्सो, चोरी के सात मुकदमे दर्ज हैं। इसने 7 साल की एक बच्ची से दोस्त के साथ मिलकर रेप किया था।12 अक्टूबर की आधी रात बाद 12.47 बजे शहजाद ने उस रेप पीड़ित बच्ची के घर बहसूमा में जाकर दो फायर किए थे। फायरिंग के 30 घंटे में ही शहजाद एनकाउंटर में मारा गया। यूपी में पिछले आठ घंटे में यह दूसरा और 16 दिन में 7वां एनकाउंटर है, जहां बदमाशों को ढेर कर दिया गया है।
Related Posts
10 साल में बनाई 100 करोड़ की संपत्ति,CO ऋषिकांत शुक्ला निकले धन कुबेर
UP शासन ने राज्य पुलिस विभाग में हड़कंप मचा देने वाले एक भ्रष्टाचार प्रकरण में मैनपुरी में तैनात डिप्टी एसपी…
मुख्तार अंसारी के करीबी शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब पूर्व ब्लॉक प्रमुख और माफिया मुख्तार अंसारी…
50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की एसटीएफ वाराणसी इकाई ने शुक्रवार को 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। एसटीएफ…