राजधानी दिल्ली की द्वारका ज़िला पुलिस ने इंटरनेशनल माफिया हिमांशु भाई के दो शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मनीष और हिमांशु को गिरफ़्तार किया है। दोनों ने अर्जुन पार्क, नजफगढ़, दिल्ली में रोहित लांबा पर गोलीबारी की थी। यहाँ 15 राउंड फायरिंग की गई। बदमाश अशोक प्रधान गैंग के रोहित लांबा को निशाना बनाने आए थे। इस गैंगवार में कोई घायल नहीं हुआ। ये घटना उस वक्त हुई जब रोहित लांबा अपनी स्कूटी पर एक दोस्त के साथ नजफगढ़ थाना क्षेत्र के एक मंदिर की ओर जा रहा था। अचानक, पीछे से आई एक ब्रेजा कार से उतरे चार अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। लांबा ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर घटना की सूचना दी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची को खाली कारतूसों का अंबार मिला।
Related Posts
सरकारी नौकरी का कोई शॉर्टकट नहीं: मध्य जिला पुलिस ने आयकर विभाग में फर्जी भर्ती रैकेट का भंडाफोड़ किया; विभाग के पूर्व एमटीएस कर्मचारी समेत तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, 09 जुलाई 2026 मध्य जिला पुलिस के हौज काजी थाने ने आयकर विभाग में नौकरी दिलाने के नाम…
अब बुजुर्गों और दिव्यांग पेंशन धारकों को नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तर के चक्कर, केजरीवाल सरकार मोबाइल ऐप पर देगी पेंशन की जानकारी
वृद्धावस्था और विकलांग पेंशन योजना से जुड़े दिल्ली के 6 लाख लोगों को केजरीवाल सरकार देगी ऑनलाइन और डोरस्टेप सुविधा…
PUCC के बिना दौड़ रहे वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, एक दिन में 238 चालान
नई दिल्ली। राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है।…