मालवीय नगर हुए भीषण होटल अग्निकांड में मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जबकि कई अन्य घायल भी हुए।

इस दिल दहलाने वाली घटना के बाद से ही होटल मालिक लवकेश बजाज फरार था। पुलिस ने बिना देरी होटल मालिक और उनकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था ताकि वे देश छोड़कर फरार न हो सकें। इसी के तहत इसी कड़ी में होटल के मालिक लवकेश बजाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

ज्ञात हो कि आज सुबह मालवीय नगर के हौज रानी क्षेत्र में स्थित ‘लेमन ग्रीन’ रेस्टोरेंट और होटल में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद कई लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। देखते ही देखते पूरा परिसर धुएं और लपटों से घिर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां, दिल्ली पुलिस, एंबुलेंस और अन्य राहत एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। बचाव दलों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *