थाना नजफगढ़ की टीम द्वारा NDPS एक्ट मामले में फरार घोषित अपराधी (P.O.) गिरफ्तार, 01 लोडेड देसी कट्टा बरामद

आरोपी दिलशाद उर्फ मोनू थाना नजफगढ़ का बी.सी. है और 30 से अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।

कुशल पाल सिंह IPS,पुलिस उपायुक्त,द्वारका जिला, दिल्ली के अनुसार थाना नजफगढ़ क्षेत्र में अवैध हथियार व नशे की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सक्रिय अपराधियों, नशा करने वालों व हथियारों के जरिए लोगों में डर फैलाने वाले बदमाशों पर नजर रखने हेतु स्टाफ को ब्रीफ कर गश्त बढ़ाई गई।

टीम व कार्रवाई:
ACP/नजफगढ़ श्री राज कुमार बजारिया के समग्र पर्यवेक्षण में SHO/नजफगढ़ इंस्पेक्टर साही राम मीना के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में ASI सुभाष सिंह, HC हवा सिंह, HC विक्रम सिंह, HC हरेंद्र और HC अजीत शामिल थे। क्षेत्र में गुप्त मुखबिर भी तैनात किए गए।

16.06.2026 को टीम UER-II, नंगली सकरावती, नजफगढ़ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सर्विस रोड, नंगली सकरावती पहुंचने पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह मुड़कर भागने लगा। टीम की सतर्कता व तत्परता से आरोपी को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलशाद उर्फ मोनू पुत्र सिराजुद्दीन, उम्र 33 वर्ष, निवासी धर्मपुरा, नजफगढ़, दिल्ली बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक लोडेड देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

सख्ती से पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह बरामद अवैध हथियार से नशेड़ियों को डरा-धमकाकर उनसे पैसे वसूलता था और उन पैसों से नशे के लिए मादक पदार्थ खरीदता था।

जांच में पता चला कि आरोपी FIR No. 281/23, U/s 8/21 NDPS Act, थाना नजफगढ़ में माननीय न्यायालय सुश्री मनु गोयल खर्ब, ASJ, द्वारका कोर्ट, दिल्ली द्वारा घोषित भगोड़ा (P.O.) है। आरोपी थाना नजफगढ़ का बी.सी. भी है।

इस संबंध में थाना नजफगढ़ में FIR No. 263/26, U/s 25 Arms Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *