दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में सुलझाया लूट का मामला

दिल्ली, 30 जून 2026: आउटर दिल्ली के मुंडका थाना पुलिस ने महज 24 घंटे में स्नैचिंग की गुत्थी सुलझा ली है।

28 जून को मुंडका थाने में शिकायत मिली कि 27 जून रात 10:30 बजे पोर्टर ड्राइवर से GD गोयनका पब्लिक स्कूल के पास ई-रिक्शा चालक और उसके साथी ने ₹5,000 नकद लूट लिए। इस पर BNS की धारा 304(2)/3(5) के तहत FIR No. 379/2026 दर्ज की गई।

कैसे पकड़ा गया आरोपी:
SHO इंस्पेक्टर गुलशन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में SI प्रवेश, HC अनिल और कांस्टेबल अनीश की टीम बनाई गई। CCTV फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर 28 जून को ही लक्ष्मी पार्क, नांगलोई से आरोपी को दबोच लिया गया।

गिरफ्तारी और बरामदगी:
पकड़े गए आरोपी का नाम प्रिंस उर्फ बिट्टू, उम्र 21 साल, निवासी नांगलोई है। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

ACP नांगलोई नरेश सोलंकी की देखरेख में मामले की आगे जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *