दिल्ली : दक्षिण-पश्चिम जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 भगोड़े अपराधी गिरफ्तार/ट्रेस

नई दिल्ली, 6 जुलाई 2026

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने भगोड़े अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले की विभिन्न टीमों ने झपटमारी, एनआई एक्ट और सशस्त्र डकैती के मामलों में वांछित 5 उद्घोषित अपराधियों/भगोड़ों को गिरफ्तार/ट्रेस किया है। इन सभी को माननीय न्यायालय द्वारा 24.01.2019, 04.02.2020, 07.05.2026, 16.05.2026 और 30.06.2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

पुलिस उपायुक्त अमित गोयल, आईपीएस के अनुसार, गिरफ्तार/ट्रेस किए गए आरोपियों में 1. मोहम्मद इस्लामी (39), निवासी गाजियाबाद, यूपी 2. पवन उर्फ अमन राणा (36), निवासी आर.के. पुरम, दिल्ली 3. प्रीतम कुमार श्रीवास्तव (28), निवासी रंगपुरी पहाड़ी, वसंत कुंज, दिल्ली 4. रिहाना (51), निवासी मुस्तफाबाद, दिल्ली, स्थायी निवासी बदायूं, यूपी और 5. पंकज (46), निवासी सहारनपुर, यूपी शामिल हैं।

कैसे पकड़े गए भगोड़े
जिले में लंबित उद्घोषित अपराधियों, जमानत/पैरोल जंपर्स और फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं। टीमों ने तकनीकी निगरानी, गुप्त सूचनाओं, ई-प्रिजन पोर्टल की जांच और कोर्ट के आदेशों की छानबीन के बाद लगातार फील्ड ऑपरेशन चलाए।

प्रमुख गिरफ्तारियां

  1. पीपी साउथ कैंपस, थाना साउथ कैंपस की टीम ने एसआई जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र डकैती के आरोपी मोहम्मद इस्लामी को 08.06.2026 को सीमापुरी बॉर्डर से गिरफ्तार किया। आरोपी थाना फर्श बाजार के एफआईआर नं. 182/2019 में वांछित था और 04.02.2020 से भगोड़ा घोषित था।
  2. पीपी भीकाजी कामा प्लेस, थाना आर.के. पुरम की टीम ने झपटमारी के मामले में भगोड़े पवन उर्फ अमन राणा को ट्रेस किया। आरोपी थाना आर.के. पुरम के एफआईआर नं. 409/2016 में 07.05.2026 से पीओ था। वह वर्तमान में सेंट्रल जेल में बंद है।
  3. . इसी टीम ने झपटमारी के दूसरे मामले में प्रीतम कुमार श्रीवास्तव को भी ट्रेस किया। आरोपी थाना वसंत कुंज साउथ के एफआईआर नं. 404/2021 में 30.06.2026 से भगोड़ा था और फिलहाल जेल में बंद है।
  4. . थाना वसंत विहार की टीम ने एनआई एक्ट के मामले में भगोड़ा घोषित रिहाना को मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी सीटी केस नं. 472240/2016 में 24.01.2019 से वांछित था।
  5. . वसंत विहार पुलिस ने ही एनआई एक्ट के दूसरे मामले में भगोड़े पंकज को सहारनपुर, यूपी स्थित उसके गांव से दबोचा। आरोपी सीटी केस नं. 10692/2019 में 16.05.2026 से फरार था।
    सभी गिरफ्तार/ट्रेस आरोपियों की सूचना संबंधित थानों को दे दी गई है। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस का कहना है कि भगोड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *