दिल्ली के पहाड़ गंज में श्री श्याम परिवार , संजय गुप्ता (गांधी) के नेतत्व में निशान यात्रा का आयोजन किया गया । श्री श्याम परिवार समय समय पर भजन संध्या का भी आयोजन करता रहता है।ये निशान यात्रा पहाड़ गंज के खंडेलवाल धर्मशाला से शुरू होकर चूना मंडी सनातन धर्म मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस मौके पर पहाड़ गंज मैन बाजार,बसंत रोड, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, छे टूटी चौक , चूना मंडी को काफी सजाया गया । जगह जगह मार्ग पर श्री श्याम बाबा की झांकी के स्वागत लिए मंच बनाकर फूलों की वर्षा की गई। होली का पर्व होने पर सभी लोग एक दूसरे को गुलाल लगा रहे थे साथ ही ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमते गाते नजर आए। पूरा क्षेत्र श्री खाटू नरेश की जय से गूंजता नजर आया। साथ ही राजस्थानी लोक नृत्य ने लोगो में और जोश भर दिया। इस मौके पर श्री श्याम परिवार के अध्यक्ष संजय गुप्ता ( गांधी ), पहाड़ गंज के लोक प्रिय निगम पार्षद मनीष चड्ढा, पूर्व निगम पार्षद सुनील कक्कड़, मणि आर्य, राजपाल राजपूत, अनिल जैन, पंडित तरुण शास्त्री, उमेश सिंगला, चेतन आनंद, गगन मारवाह , स्वदेश चड्ढा आदि गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा निशान यात्रा की शोभा बढ़ाई।
Related Posts
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 202 सेवानिवृत्त कर्मियों को मिले मानद रैंक, पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित
नई दिल्ली, 31 जुलाई। दिल्ली पुलिस मुख्यालय के आदर्श ऑडिटोरियम में शुक्रवार को एक भव्य पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया…
दिल्ली: मोहर्रम और ताजिया जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस द्वारा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए।
नई दिल्ली: सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने आगामी 25 और 26 जून 2026 को होने वाले मोहर्रम ताजिया जुलूसों के शांतिपूर्ण…
दिल्ली में नए कानून के तहत दर्ज पहली एफआईआर रद्द
दिल्ली में भी सोमवार 1 जुलाई से तीनों नए आपराधिक कानून लागू हो गए। खास बात यह है कि दिल्ली…