द्वारका पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी चोट, 250 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार

नई दिल्ली/द्वारका : द्वारका जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशे पर लगाम, देश को सलाम!!” के तहत द्वारका साउथ थाने की सेक्टर-1 चौकी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अवैध शराब सप्लायर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 250 क्वार्टर देसी शराब बरामद की है।

डीसीपी कुशल पाल सिंह, आईपीएस के निर्देश पर नशे और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।


बीते 14 जुलाई की रात करीब 10:50 बजे हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह और हेड कांस्टेबल प्रदीप सेक्टर-1 पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

तलाशी में उसके काले बैग से “ADS Fresh संतरा मसालेदार देसी शराब – केवल हरियाणा में बिक्री के लिए” के 250 क्वार्टर (प्रत्येक 180 ML) बरामद हुए। शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही Honda Shine मोटरसाइकिल (HR 72B XXXX) को भी जब्त कर लिया गया है।

आरोपी की पहचान – नितीश कुमार झा (उम्र 19 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार झा, मूल निवासी – मधुबनी, बिहार, वर्तमान पता – महिपालपुर, दिल्ली के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना द्वारका साउथ में FIR No. 0178/2026, धारा 33/38/58 दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच ASI पप्पू राम द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *