शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 4.75 लाख की ठगी, साइबर थाना शाहदरा ने ओडिशा से दबोचा जालसाज

नई दिल्ली, 10 अगस्त 2026

शाहदरा साइबर थाने ने शेयर मार्केट और IPO में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक साइबर ठग को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते में महज दो महीने में 2.97 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है और उसका खाता देशभर की 17 साइबर ठगी शिकायतों से जुड़ा मिला है।

शिकायतकर्ता राम चंदर यादव ने ई-एफआईआर 75/2026 दर्ज कराई थी। आरोप है कि उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप “बुल मार्केट धन क्लब H10608” में जोड़कर नकली ट्रेडिंग ऐप पर मुनाफा दिखाया गया और 4.75 लाख रुपये UPI/नेट बैंकिंग से ट्रांसफर करा लिए गए। निकासी मांगने पर 12 लाख रुपये और मांगे गए, तब ठगी का एहसास हुआ।

जांच में पता चला कि ठगी के 3.75 लाख रुपये सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एक खाते में गए, जो भुवनेश्वर की “फ्यूजन एंटरप्राइजेज” फर्म के नाम पर था। खाताधारक सुभ्रत कुमार साहू (33 वर्ष) और संतोष कुमार लेंका हैं। तकनीकी जांच के बाद सुभ्रत कुमार साहू को भुवनेश्वर, खुर्दा, ओडिशा से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने 7 बैंक खाते खुलवाकर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने का काम किया। वह अपने साथी के साथ गुवाहाटी भी गया था। उसके पास से 1 मोबाइल फोन और सिम बरामद हुआ है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम: SHO विजय कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर श्वेता शर्मा, ASI राजदीप, HC जावेद, नरेंद्र, दीपक और कांस्टेबल रंजीत। पर्यवेक्षण ACP ऑप्स गुरदेव सिंह ने किया।

सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, टेलीग्राम पर एक्सपर्ट बनकर ज्यादा मुनाफे का लालच, नकली ऐप पर फर्जी मुनाफा दिखाना, फिर टैक्स/वेरिफिकेशन चार्ज के नाम पर और पैसा वसूलना।

पुलिस की अपील: अनजान ग्रुप, ऐप या गारंटीड रिटर्न के झांसे में न आएं, OTP, बैंक डिटेल किसी से साझा न करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 और cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *