द्वारका जिला पुलिस की बड़ी कामयाबी – 34 मामलों का आरोपी भगोड़ा गिरफ्तार

नई दिल्ली, 13 अगस्त 2026

द्वारका जिले की एंटी बर्गलरी सेल ने 34 आपराधिक मामलों में शामिल एक घोषित भगोड़े को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान मो. जाफर पुत्र मो. फिरोज (24) निवासी डाबरी, उत्तम नगर के रूप में हुई है। आरोपी थाना डाबरी के FIR No. 860/2021, धारा 356/379/411/34 IPC में ट्रायल से भाग रहा था, जिसे 25.07.2026 को माननीय कोर्ट Ms. Swayam Siddha Tripathy, JMFC-02, द्वारका कोर्ट द्वारा उद्घोषित अपराधी (P.O.) घोषित किया गया था।

DCP द्वारका कुशल पाल सिंह, IPS के निर्देश पर भगोड़ों की धरपकड़ के लिए ACP ऑपरेशन्स श्री सुभाष मलिक की देखरेख में इंस्पेक्टर बसंत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी, जिसमें ASI राजेश, HC प्रवीण, HC अनिल, HC कृष्ण शामिल थे।

दिनांक 07.08.2026 को टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी राजापुरी, डाबरी इलाके में छिपा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया और U/s 35.1(D) के तहत गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *