पैरोल पर फरार उम्रकैद कैदी को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने दबोचा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (ARSC) ने 14 महीने के बच्चे के अपहरण-हत्या के सनसनीखेज मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पैरोल जंपर को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी क्राइम ब्रांच संजीव कुमार यादव के मुताबिक, आरोपी की पहचान कलीम शेख (40) पुत्र स्व. हबीब शेख के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना खजूरी खास में FIR No. 35/2013, धारा 302/363/364/34 IPC के तहत मामला दर्ज था। 19 जनवरी 2013 को श्रीराम कॉलोनी से 14 माह का बच्चा गायब हुआ था, बाद में उसका शव बरामद हुआ था। इस मामले में 6 दिसंबर 2017 को कड़कड़डूमा कोर्ट ने कलीम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

26 अक्टूबर 2024 को हाईकोर्ट से उसे 45 दिन की पैरोल मिली थी, लेकिन पैरोल खत्म होने के बाद वह जेल में सरेंडर नहीं हुआ और फरार हो गया।

एसीपी संजय कुमार नागपाल के निर्देशन में इंस्पेक्टर के.के. शर्मा की टीम को 12 अगस्त को सूचना मिली कि आरोपी गांधी नगर में अपने साथी से मिलने आएगा। टीम ने जाल बिछाकर उसे गांधी नगर से गिरफ्तार कर लिया। टीम में ASI मो. तलीम, HC कपिलराज, HC रविंदर, HC सुनील और W/Ct. नीशू शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि मूल रूप से कोलकाता निवासी आरोपी वर्तमान में त्रिलोकपुरी में रहकर सफाई कर्मचारी और ऑटो चालक का काम कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *