मॉर्निंग वॉक पर गई महिला से चाकू की नोक पर लूट, 48 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: द्वारका में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से हुई चेन लूट की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझा ली है। द्वारका नॉर्थ और द्वारका सेक्टर-23 थाने की संयुक्त टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राज कुमार, . मयंक उर्फ गुड्डू, निवासी कुतुब विहार – पहले भी चोरी-झपटमारी के 2 मामलों में शामिल रहा है और रितिक, निवासी कुतुब विहार शामिल हैं।


बीते 7 अगस्त 2026 की सुबह सेक्टर-17, DDA स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रोड के पास पति-पत्नी मॉर्निंग वॉक पर थे। तभी कार सवार 3 बदमाशों ने महिला की सोने की चेन छीनने की कोशिश की। नाकाम होने पर एक बदमाश चाकू दिखाकर सोने की चेन मय लॉकेट लूटकर फरार हो गया। इस संबंध में थाना द्वारका नॉर्थ में FIR No. 255/2026 दर्ज की गई।


डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह, IPS के निर्देश पर एसीपी किशोर कुमार रेवाला की निगरानी में दो टीमें बनाई गईं।

  • SHO द्वारका नॉर्थ इंस्पे. सुनील कुमार और SHO द्वारका सेक्टर-23 इंस्पे. बिजेंदर सिंह छिल्लर के नेतृत्व में टीमों ने 200 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। • पता चला कि वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर टैक्सी पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। • तकनीकी सर्विलांस और लोकल इनपुट से तीनों को दबोचा गया।

आरोपियों के पास से लूटी गई सोने की चेन मय लॉकेट ,. वारदात में इस्तेमाल चाकू और फर्जी नंबर प्लेट लगी स्विफ्ट डिजायर कार DL1TAXXXX बरामद हुई है।
जांच में पता चला कि आरोपी इसी कार से द्वारका में चोरी की दो अन्य वारदातें भी कर चुके हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *