दिल्ली में मधु विहार पुलिस ने झपटमार को दबोचा, चाकू और दो चोरी के फोन बरामद

नई दिल्ली, 19 अगस्त। पूर्वी जिला पुलिस को स्ट्रीट क्राइम के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। थाना मधु विहार की टीम ने नाइट पेट्रोलिंग के दौरान एक सक्रिय झपटमार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान देव पाल (32), निवासी मंडावली के रूप में हुई है। 15 अगस्त की रात हेड कांस्टेबल सचिन त्यागी और हेड कांस्टेबल निशांत जब उत्सव ग्राउंड, आईपी एक्सटेंशन के पास गश्त कर रहे थे, तो सीएनजी दीवार के पास खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

तलाशी में उसके पास से एक प्रतिबंधित बटन वाला चाकू और दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि दोनों फोन थाना मधु विहार के ही दो अलग-अलग चोरी के मामलों से जुड़े हैं।

इस संबंध में थाना मधु विहार में एफआईआर नंबर 359/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मजदूरी करता है और हाल ही में नशे की लत के चलते झपटमारी करने लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *