नई दिल्ली। ईस्ट जिले की पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने सक्रिय गश्त के दौरान एक हथियारबंद बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
राजीव कुमार डीसीपी पूर्वी जिला के अनुसार, 17 अगस्त की रात करीब 9:40 बजे टीम रोड नंबर 56, आउट गेट, ISBT आनंद विहार के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से हथियार बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अकबर उर्फ इकबाल (44), निवासी पप्पू कॉलोनी, साहिबाबाद, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह हथियार के बल पर चोरी/झपटमारी की वारदात को अंजाम देने आया था।
जांच में पता चला है कि आरोपी पर पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, चोरी और लूट के मामले शामिल हैं। वह नशे का आदी है और मजदूरी करता है।
इस संबंध में थाना पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में FIR No. 319/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अवैध हथियार के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।
यह कार्रवाई SHO थाना PIA के नेतृत्व में और ACP मधु विहार के पर्यवेक्षण में HC सचिन, Ct. आदित्य और Ct. दिनेश की टीम द्वारा की गई।