दरियागंज पुलिस ने कुख्यात मोबाइल चोर को दबोचा, चोरी का iPhone बरामद

नई दिल्ली: मध्य जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना दरियागंज पुलिस ने गश्त के दौरान एक कुख्यात मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का iPhone बरामद किया है।

क्या था मामला – 15 अगस्त को LNJP अस्पताल के गेट नंबर-4 के बाहर खड़े एक डॉक्टर की जेब से अज्ञात व्यक्ति iPhone चुराकर फरार हो गया था। इस संबंध में थाना दरियागंज में E-FIR No. 80067406/2026, धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

कैसे पकड़ा गया – SHO दरियागंज के नेतृत्व में HC सुनील हुड्डा, HC महावीर, HC चुन्नीराम, सिपाही अशोक और गौरव की टीम गठित की गई। 19 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे टीम बल्लीमारान-लाहौरी गेट इलाके में सघन गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध उसी इलाके में मौजूद है। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे युवक को टीम ने घेरकर दबोच लिया।

आरोपी की पहचान मो. कासिम उर्फ कासिम (27 वर्ष), निवासी बल्लीमारान के रूप में हुई।

पूछताछ में खुलासा – आरोपी ने बताया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता है और निजी खर्चों के लिए चोरी करता है। वारदात वाले दिन LNJP अस्पताल के पास से गुजरते हुए उसने डॉक्टर की जेब में iPhone देखा और मौका पाकर चुरा लिया।

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।पुलिस ने चोरी का iPhone बरामद कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *