मध्य जिले के रणजीत नगर थाना पुलिस ने घर में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया।
थाना रणजीत नगर में ई-एफआईआर नं. 80071084/2026, धारा 305 BNS के तहत मामला दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 26 अगस्त की रात करीब 3 बजे परिवार के लोग घर की अलग-अलग मंजिल पर सो रहे थे। सुबह 6 बजे उठने पर 5 मोबाइल फोन गायब मिले।
जांच में पता चला कि चोरी हुए एक फोन में ई-सिम लगी थी, जिसकी जानकारी आरोपी को नहीं थी। ई-सिम एक्टिव रहने से पुलिस ने उसे सर्विलांस पर लिया। लोकेशन पहले नबी करीम एरिया में मिली, लगातार ट्रैकिंग के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को 26 अगस्त को ही पांडव नगर रेलवे ट्रैक के पास से दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी हसीम उर्फ हसन (36), निवासी – पटेल नगर रेलवे स्टेशन के आसपास का है। इसके पास से चोरी के 5 में से 4 फोन बरामद – Oppo A77, iPhone 11 Pro, Oppo A9 और Vivo Y16 बरामद हुए हैं।
पुलिस जांच में आरोपी पहले से 5 चोरी के मामलों में शामिल पाया गया है, सभी थाना नारायणा के हैं। शेष सामान की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है।
इस मामले में एसएचओ रणजीत नगर के निर्देशन और एसीपी पटेल नगर के पर्यवेक्षण में HC प्रवीण कुमार (IO), HC श्रवण और सिपाही गजेंद्र की टीम ने कार्रवाई की।