नई दिल्ली, 30 अगस्त 2026।
कापसहेड़ा थाना पुलिस ने दुकान में ताला तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विशाल उर्फ गोलू, मौसिम उर्फ लाला और अंकित उर्फ अरुण के रूप में हुई है।
बीते 2 जुलाई को बब्बर चौक, बिजवासन के पास एक दुकान में ताला तोड़कर चोरी की PCR कॉल मिली थी। इस पर FIR No. 386/26, धारा 305(a)/331(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
इंस्पेक्टर विक्रम दहिया, SHO कापसहेड़ा के नेतृत्व में ASI अवनेश, HC बलबीर, HC योगेश, Ct. विक्रम, Ct. अमन और Ct. सुरेंद्र की टीम गठित की गई। ACP वसंत कुंज वेद प्रकाश के मार्गदर्शन में CCTV फुटेज, लोकल इंटेलिजेंस और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों को महावीर एन्क्लेव पार्ट-III से पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 3 ड्रोन टॉय, 1 प्रोजेक्टर, 1 रोबोट, 2 गेम कंट्रोलर, स्मार्टवॉच, कैमरा, RAM, प्रोसेसर, हेडफोन, स्पीकर, चोरी का DVR, बैग सहित अन्य सामान, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और ताला तोड़ने वाले औजार बरामद किए हैं।
तीनों आरोपी पहले भी चोरी, स्नैचिंग व सेंधमारी के कई मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।