दिल्ली पुलिस मुख्यालय में ‘शिष्टाचार’ दस्ते की समीक्षा बैठक

नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस मुख्यालय में विवेक किशोर स्पेशल सीपी (SPUWAC) की अध्यक्षता में ‘शिष्टाचार’ एंटी-ईव टीजिंग स्क्वॉड के कामकाज की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जिलों के डीसीपी मौजूद रहे।

बैठक में जिला-वार स्क्वॉड को और मजबूत करने तथा संवेदनशील समय पर भीड़-भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों को नियमित गश्त, हॉटस्पॉट की पहचान, सार्वजनिक परिवहन में औचक जांच, त्वरित कार्रवाई और सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जरूरत के अनुसार महिला कर्मियों की तैनाती पर भी विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *