तिलक विहार पुलिस चौकी की बड़ी कार्रवाई, दो वाहन चोर गिरफ्तार, 5 चोरी के दोपहिया बरामद

नई दिल्ली, 27 सितंबर 2026

पश्चिम जिले की तिलक नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर ऑटो-लिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद कर 5 केसों का खुलासा किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर की सुबह PP तिलक विहार प्रभारी SI तरुण के नेतृत्व में HC महेश, HC धर्मबीर और HC शमशेर गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि दो चोर B-ब्लॉक, तिलक विहार श्मशान घाट के पास चोरी की गाड़ी बेचने आने वाले हैं। टीम ने जाल बिछाकर सुबह करीब 4:15 बजे दो युवकों को एक स्कूटी के साथ पकड़ा।

पूछताछ में उनकी पहचान इंदरपाल सिंह उर्फ प्रिंस (42) और गगनजोत सिंह उर्फ गोगी (25) के रूप में हुई। कागजात मांगने पर दोनों कोई जवाब नहीं दे सके। जांच में स्कूटी e-FIR No. 021798/2026, थाना तिलक नगर में चोरी की निकली।

सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने तिलक नगर व अन्य इलाकों से वाहन चोरी की वारदातें कबूलीं। उनकी निशानदेही पर 3 और बाइक व 1 अन्य स्कूटी बरामद की गई।

बरामदगी: 2 स्कूटी, 3 मोटरसाइकिल

खुलासा हुए केस: तिलक नगर, नॉर्थ रोहिणी और पश्चिम विहार ईस्ट थानों के 5 मामले।

आरोपियों में एक मैकेनिक का काम करता है जबकि दूसरा बेरोजगार है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *