दिल्ली पुलिस की ‘WE CARE’ पहल के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। दिल्ली पुलिस ने ‘WE CARE’ पहल के तहत नॉर्थ-वेस्ट जिले के कोरोनेशन पार्क में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के महिला ब्रास बैंड ने प्रस्तुति दी। इस दौरान महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा की जानकारी दी गई। साथ ही SWAT टीम से जन-संवाद और सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र भी आयोजित हुआ।

साइबर पुलिस स्टेशन की टीम ने साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों पर जागरूकता दी। मौके पर जनसंपर्क वाहन और ट्रैफिक पुलिस के रोड सेफ्टी एजुकेशन वाहन के जरिए वीडियो क्लिप दिखाकर दिल्ली पुलिस की सेवाओं और सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *