ईरानी गैंग पर MCOCA के तहत चार्जशीट, सरगना समेत 3 आरोपी न्यायिक हिरासत में

नई दिल्ली: मध्य जिला पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात ईरानी गैंग के सरगना नासिर हाफिज खान उर्फ ईरानी उर्फ समीर और उसके दो साथियों के खिलाफ MCOCA के तहत मुख्य चार्जशीट दाखिल की है।

डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ थाना डीबीजी रोड में दर्ज FIR No. 202/2026 में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) की धारा 3 और 4 के तहत चार्जशीट राउज एवेन्यू स्थित विशेष MCOCA कोर्ट में दाखिल की गई है।

कौन हैं आरोपी –

  1. नासिर हाफिज खान उर्फ समीर अली – गैंग का सरगना, 01.07.2026 को गिरफ्तार। करीब 46 आपराधिक मामलों में संलिप्त।
  2. अली चुन्ना उर्फ राजा – सक्रिय सहयोगी, 10.08.2026 को गिरफ्तार। 10 मामलों में संलिप्त।
  3. अकबर अली उर्फ कबीर – सक्रिय सहयोगी, 18.08.2026 को सिलवासा से गिरफ्तार। 22 मामलों में संलिप्त।
  4. पुलिस के मुताबिक, गैंग का भंडाफोड़ थाना डीबीजी रोड के FIR No. 389/2025 में हुई 18.84 लाख रुपये की लूट की जांच से हुआ। जांच में सामने आया कि यह सिंडिकेट दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में लूट, ठगी और ज्वेलरी चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

एसीपी सौरभ ए नरेंद्र और एसएचओ रणधीर सिंह की देखरेख में SIT ने जांच की। बैंक खातों की जांच में IDFC FIRST, Axis Bank सहित कई खातों में अपराध से अर्जित रकम, UPI ट्रांजेक्शन और कैश जमा के सबूत मिले। यह पैसा गाड़ियों की खरीद और लोन चुकाने में लगाया गया।

    जांच में महिंद्रा बोलेरो और हुंडई क्रेटा समेत कई गाड़ियां जब्त की गईं। साथ ही दिल्ली, ग्रेटर नोएडा में संपत्ति के दस्तावेज और फर्जी पहचान से लिए गए किराए के मकान के दस्तावेज भी मिले। आरोपियों के MCOCA की धारा 18 के तहत इकबालिया बयान भी दर्ज किए गए हैं।

    तीनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस अन्य फरार साथियों और अपराध से अर्जित संपत्ति की तलाश में है, जल्द ही सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *