नई दिल्ली। ईस्ट जिले की लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय ऑटो-लिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार चोरी के दोपहिया वाहन, चार मोबाइल फोन और दो लैपटॉप बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज उर्फ काना (22) और जुबेर (22) के रूप में हुई है, दोनों लक्ष्मी नगर के रहने वाले हैं। इनकी गिरफ्तारी से लक्ष्मी नगर थाने के वाहन चोरी के चार मामलों का खुलासा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, 04.09.2026 को होंडा एक्टिवा स्कूटर चोरी की ई-एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए SHO लक्ष्मी नगर के नेतृत्व में HC सचिन त्यागी, HC अंकित, HC अरुण और सिपाही देवी सिंह की टीम बनाई गई।
टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गुप्त सूत्रों से जानकारी जुटाई। 31.10.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को SDM ऑफिस, लक्ष्मी नगर के पास से एक चोरी की एक्टिवा के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अन्य चोरी की वारदातें भी कबूली। उनकी निशानदेही पर विश्वकर्मा पार्क के पास से दो अन्य एक्टिवा और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
बरामदगी:
- होंडा एक्टिवा (डार्क ग्रे) DL7SCH* – ई-एफआईआर 20944/2026
- होंडा एक्टिवा (सफेद) RJ14HF*
- होंडा एक्टिवा (ब्राउन) DL5SAT*
- हीरो स्प्लेंडर DL7SCN* इसके अलावा 4 टूटे हुए चोरी के मोबाइल (Vivo, Oppo, Redmi, Infinix) और 2 लैपटॉप (Acer, Dell) बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार सूरज पांचवीं तक पढ़ा है और नशे का आदी है, जो वाहन चुराकर जुबेर को बेचता था। जुबेर आठवीं तक पढ़ा है और होटलों में वेटर का काम करता है।
फिलहाल पुलिस अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है।