भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में दिल्ली नगर निगम, दिल्ली परिवहन निगम, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली सचिवालय, दिल्ली स्वास्थ्य कर्मी ने स्थायीकरण और पेंशन के विषय पर आंदोलन किया वही रेहड़ी पटरी,भवन निर्माण, आगनवाड़ी, आसा वर्कर्स, ऑटो चालक, श्रमजीवी पत्रकारो ने सामाजिक सुरक्षा को लेकर आंदोलन किया। दिल्ली प्रदेश के महामंत्री डॉ दीपेंद्र चाहर ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को चेतावनी दी यदि किसी विधायक या पार्षद ने निगम कर्मचारी या अन्य कार्य में लगे कर्मचारी के साथ अभद्रता या मारपीट की तो विधायकों व पार्षदो को संस्कार सिखाने का काम भारतीय मजदूर संघ करेगा, दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है उसे कर्मचारियों के वेतन और पेंशन से कोई लेना देना नहीं है, सिविल डिफेंस कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है, शिक्षक हड़ताल पर हैं, आगनवाड़ी कर्मचारी हड़ताल पर गई तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया, आसा वर्कर्स को लगभग दो हजार प्रतिमाह ही रुपया मिल पाता है वो भी 6 – 6 माह में भुगतान किया जाता हैं, राष्ट्रीय महामंत्री रविन्द्र हिमते ने केजरीवाल सरकार की अर्थ नीति को अनर्थ नीति करार दिया, केजरीवाल की तुलना समुंद्र मंथन में निकले हलाहल से की, केजरीवाल भष्टाचारी टीम के कैप्टन है बाकी प्लेयर की तरह आउट होकर जेल जाने वाले हैं, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम ने केजरीवाल सरकार से श्रमिकों की मांगों को जल्द पूरा करने की बात कहीं यदि निश्चित समय सीमा में मांग पूरी नही हुई तो सरकार के खिलाफ़ दिल्ली में एक जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अनीश मिश्रा ने सभी संगठनों से आए प्रतिनिधि, पत्रकार का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में बिजेंद्र, मूलचंद, गिरीश आर्या जी, इंदु नायर, प्रेम सिंह नागर, जंग बहादुर, संदीप शर्मा, स्वतंत्र सिंह भुल्लर, मनोज त्यागी, बी एस त्यागी, मनीष सांखला, भगवान सिंह, बला दत्त जी सहित हजारों श्रमिक उपस्थित रहे।
Related Posts
झण्डेवाला देवी मंदिर में वासंतिक नवरात्र के आठवें दिन माँ के आठवें स्वरूप “माँ महागौरी’’ का श्रृंगार व पूजा अर्चना
नई दिल्ली स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मंदिर में वासंतिक नवरात्र के आठवें दिन माँ के आठवें स्वरूप “माँ…
दिल्ली में युवती ने होटल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग
राजधानी दिल्ली के पूर्वी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 20 साल की एक युवती…
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया बाइक चोर, चोरी की स्प्लेंडर बरामद
मध्य जिला पुलिस की कमला मार्केट थाना टीम ने वाहन चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 25…